सहरसा : एम डी एम रसोईया संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा धरना का आयोजन

Spread the news

जफ़र अहमद
उप संपादक

सहरसा/बिहार : अपनी मांगों के समर्थन में आज मंगलवार को एमडीएम रसोईया संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान  पर रसोईया संघ ने बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। 

रसोइया संघ के जिला मंत्री व्यास प्रसाद यादव ने धरना को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार रसोइयों को निम्नतम मानदेय दे रही है जो सरासर अन्याय है। रसोइया को 1250 रुपया प्रतिमाह मानदेय मिलता है, इतने कम मानदेय में जीवन यापन करना मुश्किल है। बढ़ती महंगाई के दौर में इतना कम मानदेय देकर सरकार रसोइयों के साथ नाइंसाफी कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाती अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।

संघ की मांग है कि रसोइयों को सरकारी सेवक का दर्जा दिया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 किया जाए। पेंशन, बीमा, भविष्य निधि, महिला कर्मियों को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी जाए एवं नियुक्ति पत्र दिया जाए।

धरना को प्रखंड संयोजक रामचंद्र यादव, संयुक्त सचिव धीरेंद्र सह ने भी संबोधित किया।  मौके पर दुरो देवी, सुरजी देवी, सुनील ठाकुर समेत दर्जनों रसोइया कर्मी  उपस्थित थे। 


Spread the news