सहरसा : गणतंत्र दिवस के मौके पर बाल संसद समूह के छात्रों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी

Spread the news

जफ़र अहमद
उप संपादक

सहरसा/बिहार :  राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर  आज जिले के महावीर मध्य विद्यालय धमसैना में  स्कूल के छात्रों ने एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय पर आधारित सौरमंडल, वर्षा जल संरक्षण प्रोजेक्ट, मौलिक आधिकारों को दर्शता पेड़, लेपटाप, संविधान बुक का मॉडल बाल संसद समूह के द्वारा तैयार किया गया था। विद्यालय के शिक्षक मो०वसीम अकरम अंसारी के मार्गदर्शन में छात्रों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया जिसे काफी सराहा गया।

    इससे पहले विद्यालय में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ। राजेश कुमार झा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस देश का संविधान सन 1950 में लागू हुआ जिसे हम भारतीय ने बनाया है। इसकी रक्षा करना हमारा दायित्व है। इस समय हमारा देश गरीबी, बेरोजगारी, अशिक्षा, जातिवाद, भेदभाव इत्यादि जैसी कई समस्याओं से जूझ रहा है जिसे खत्म करने का संकल्प लेना होगा। हमें स्वच्छता की ओर ध्यान देना होगा, प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रुप से रोक लगाना होगा। असके अलावा सहायक शिक्षक राम बल्ल्भ यादव, मो० वसीम अकरम अंसारी ने भी छात्रों को संबोधित किया।

इस दौरान विद्यालय के छात्र मो० कलीम आलम, प्रीति कुमारी, अर्चना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अमन भारती, अवनीश कुमार, अस्मिता कुमारी, आशीष, मंजेश इत्यादि ने भी भाषण, राष्ट्रगीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।


Spread the news