मधेपुरा : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को लेकर छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए कन्या मध्य विद्यालय उदाकिशुनगंज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के पोषक क्षेत्र में  प्रभातफेरी निकाली। प्रभातफेरी निकालकर बच्चों ने लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राएं खसरा रूबेला टीकाकरण से संबंधित नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया गया।

प्रधानाध्यापक संजय पासवान ने बताया कि खसरा एक जानलेवा बीमारी है जिससे निमोनिया, दस्त एवं अन्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि 9 माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को टीका लगाना अनिवार्य है। कोई भी बच्चा छूटे नहीं इसके लिए आम लोगों को जागरूक करना अनिवार्य है। सरकार खसरा रूबेला पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान चला रही है जिसमें सबों की सहभागिता जरूरी है। वही प्रधानाध्यापक ने बच्चों को जानकारी दी की यह खसरा रूबेला टीकाकरण 29 जनवरी 2019 को दी जाएगी। इस टीकाकरण को लेकर ग्रामीणों ने जागरूकता रैली की काफी सराहना की। प्रभातफेरी में शिक्षक शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
समाचार सहयोगी : प्रेमजीत कुशवाहा


Spread the news