दरभंगा : अलग अलग जगहों पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती श्रद्धासुमन मनाई गई

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज दरभंगा ज़िला के अलग अलग जगहों से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। प्राप्त सूचना अनुसार युवा जदयू की दरभंगा इकाई ने कर्पूरी चौक पर उनको माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया।

इस अवसर पर युवा जदयु के प्रदेश महासचिव माधव झा ने कहा की कर्पूरी जी समाजवाद के समर्थक और गरीबो के मसीह थे। इसलिए उनको गुदरी का लाल भी कहा जाता हैं। उन्हीं के पदचिह्न पर हमारे बिहार के माननिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गरीबो और पिछड़ो के साथ साथ समाज के हित के लिए अनेक फैसला लिए हैं। जिसमे शराबबंदी, दहेजप्रथा और बालबिवाह है। इस मौके पर इमाम हक़, बिजली सिंह, इश्तियाक, अभिषेक झा, विवेक उर्फ़ जे डी, अवधेश पासवान, अहसान अली सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

उधर दरभंगा ज़िला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयंती के अवसर पर कर्पूरी चौक स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रधासुमन अर्पित किया।

माल्यार्पण करने वालो मे जिलाध्यक्ष हरि सहनी, लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, जिला महामंत्री आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, अमलेश झा, वार्ड पार्षद शंकर जायसवाल, ज्योति कृष्ण झा लवली, संगीता साह, ओमप्रकाश सिंह, सुंदर लाल चौधरी, विकास चौधरी, रिंकू राम, अंकुर गुप्ता, संजय ठाकुर शामिल थे।


Spread the news
Sark International School