मधेपुरा : मुरलीगंज में भी कहीं सेविका व सहायिका तो कहीं भाकपा, राजद सहित विभिन्न दलों ने किया सड़क जाम

Sark International School
Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में 15 सूत्री मांगो के समर्थन में सेविका व सहायिका ने बुधवार को दुर्गा स्थान चौक पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान घंटों सड़क जाम रहने से आमलोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच 107 और एसएच 91 मुख्य मार्ग पर छोटे व बड़े वाहनों लंबी लाइन लगी रही। सुबह 10 बजे से लगभग 1 बजे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान सेविका व सहायिका ने केन्द्र व राज्य सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि समान काम के लिए समान वेतन लागू किया जाए, सेविका व सहायिका को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देते हुए सेविका को क्लास 3 और सहायिका को क्लास 4 के रूप में समायोजित करने, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक सेविका को 18 हजार और सहायिका को 12 हजार मानदेय दिया जाय, सेवा निवृत्ति के पश्चात 5 हजार पेंशन या पांच लाख सहायता राशि एवं वीमा का लाभ सुनिश्चित करने सहित 15 सूत्री मांगो को  किया जाय।

मौके पर सेविका व सहायिका संघ के अध्यक्ष मंजू देवी, उपाध्यक्ष आभा कुमारी, मनोरमा देवी, रूबी सिंह, रेखा कुमारी, नासरीन खातुन, कविता कुमारी, रानी देवी, संगीता कुमारी, सविता प्रसाद, माला कुमारी, त्रिफूल देवी सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

वहीँ दूसरी तरफ ट्रेड यूनियन के भारत बंद के आह्वान पर बुधवार को भाकपा, राजद, भाकपा माले, माकपा सहित विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं ने बैंगा पुल पर एनएच 107 को जाम कर रौषपूर्ण प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बिहार में बढते अपराध, हत्या, लूट एवं बलात्कार के खिलाफ ट्रेड यूनियन ने भारत बंद का अहवान किया। जिसके समर्थन में राजद सहित वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। घंटों सड़क जाम रहने से आमलोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार विरोधी नारे भी लगाऐ।

मौके पर भाकपा के अंचल मंत्री अनिल भारती, वरीय नेता बैद्यनाथ साह, राजद प्रखंड अध्यक्ष रूदनारायण यादव, केके सिंह राठौर, रंधीर यादव, सुशील यादव, कृतनारायण यादव, बुधदेव साह, रंजित वर्मा, संजय दास, दिनेश राम, रामकुमार यादव, संतोष ऋषिदेव, संजीव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School