दरभंगा : संयुक्त ट्रेड यूनियन के हड़ताल के अवसर पर एक्टू द्वारा निकाला गया जुलूस

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : संयुक्त ट्रेड यूनियन के आवाहन पर देशव्यापी हड़ताल के अवसर पर आज ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल आफ ट्रेड यूनियन एक्टू दरभंगा जिला कमेटी के नेतृत्व में हजारो मजदूरों का जत्था कर्पूरी चौक से डीएमसीएच, नाका नंबर 6 होते हुए दारु भट्टी चौक हजमा चौराहा होते हुए लहेरियासराय टावर पहुंचा जहां सभा में तब्दील हो गया।

मार्च का नेतृत्व जिला सचिव मिथिलेश्वर सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव नंदन सिंह, रसोइया संघ के जिला संयोजक पप्पू पासवान, ऐपवा जिला सचिव शनिचरी देवी, नगर निकाय कर्मचारी संघ के शशिकांत मिश्रा, आशा संघ के संरक्षक उमेश प्रसाद साह, कर्मचारी संघ के संतोष पासवान ने किया। लहेरियासराय टावर पर संयुक्त ट्रेड यूनियन के नेताओ की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि मजदूर कर्मचारी की एकता ही देश के माहौल को बदलेगा। उन्होंने कहा कि आशा संघ के लड़ाई के आगे सरकार झुकी है और यह आंदोलन भी सरकार को झुकने के लिए मजबूर करेगी।

उन्होंने कहा कि रसोइया का हड़ताल कल से शुरू है। उन्होंने कहा कि हड़ताल के समर्थन में वामदल के द्वारा कल बिहार बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजदूर-कर्मचारियों की एकता ही मोदी-नीतीश को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने वामदल के बिहार बन्द को सफल बनाने की अपील की।

हड़ताल में राम नारायण पासवान, शौकत अली, दोमु राम, राजेन्द्र दास, शम्भू राम, प्रमोद दास, सुधीर दास, शम्भू सिंह, सुरेंद्र पासवान, सविता कुमारी, चमन आरा, ममता कुमारी, संतरा देवी, फूलो देवी, नीलम देवी, अजित देवी, काली देवी, शंकुतला देवी, सविता कुमारी, रिंकू देवी, गिन्नी खातून, शिक्षक नेता फतह आलम, मोहम्मद इमरान, संतोष मंडल, भीम मुखिया, कर्मचारी संघ के संतोष पासवान, खेग्रामस के जिला सचिव कल्याण भारती, किसान महासभा के रोहित सिंह, प्रवीण यादव, आइसा जिला अध्यक्ष प्रिंस राज, इनौस जिला सचिव गजेंद्र नारायण शर्मा, शामिल थे।


Spread the news
Sark International School