मधेपुरा : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ आज से दो दिवसीय हड़ताल पर

Spread the news

अमित कुमार
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं विभिन्न सेवा संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल के समर्थन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट द्वारा जिला मुख्यालय के कला भवन के समक्ष प्रदर्शन किया गया।

 प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला सचिव रविंद्र कुमार ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा तमाम मजदूर वर्गों पर किए जा रहे चौतरफा हमलों के खिलाफ संघर्ष तेज करने का आवाहन किया।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए महासंघ के जिलाध्यक्ष नरेश कुमार वर्मा ने कहा कि हड़ताल की मुख्य मांगों में पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम के समान वेतन देने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये करने, श्रम कानूनों को सख्ती से लागू करने सहित 12 सूत्री मांगे शामिल हैं। मुख्य संरक्षक मो इजहार आलम एवं अनुमंडलीय सचिव हेम कुमार झा ने कर्मचारियों से हड़ताल को सफल बनाते हुए सरकार को चेतावनी देने की बात कही।

मौके पर योगेंद्र कुमार, अभिमन्यु यादव, ब्रजेश कुमार सिंह, जवाहर प्रसाद सिंह, सत्येंद्र कुमार, श्याम कुमार, अजय कुमार सिंह, मुकेश कुमार मुरारी, संजीव कुमार सुमन, रुकमणी कुमारी, बेनी प्रसाद यादव, नरेश पासवान, रविंद्र राम, सुनील कुमार यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


Spread the news