दरभंगा : आगजनी में लाखो से अधिक की संपति जलकर हुई राख, मवेशी सहित एक महिला झुलसी

Sark International School
Spread the news

मनीगाछी से पंकज कुमार की रिपोर्ट

मनीगाछी/दरभंगा/बिहार : सोमवार की देर रात जतूका पैकटोल पंचायत के अंचलपुल महुआ टोल वार्ड संख्या 16 में राम दयाल यादव के घर में अलाव के कारण आग लगने से कपड़ा, अनाज, मवेशी और उसका चारा सहित एक लाख से अधिक की संपति जलकर नष्ट हो गई। जिसमे एक 45 वर्षीय महिला जानकी देवी, दो पहिया वाहन सहित तीन मवेशी झुलस गई है।

ग्रामीण विकाउ साहु, गणेश साहु, शिवाजी यादव, रामविलास महतो, नरेश पासवान एव अन्य लोगो ने बताया कि कपकपाती ठंड के कारण लोग अपने-अपने घर में सोये हुऐ थे। रात्रि 11 बजे के करीब जब सोर सराबा की आवाज सुनी तो लोग बाहर निकले तो देखा घर में आग लगी हुई है। आग की लपटे देखकर लोग दौड़ पड़े। कड़ी मुसक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। झुलसी हुई महिला का इलाज गाँव में किया जा रहा है।

सूचना पाकर प्रखण्ड प्रमुख पवन कुमार यादव, राजद अध्यक्ष मो०अलकमा, कुँवर यादव, जगदीशपुर के पूर्व मुखिया अवधेश कुमार यादव घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी जानकारी तत्काल अंचलाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौपाल को दी।


Spread the news
Sark International School