दरभंगा :  ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की हुई बैठक, सवर्णो को सरकार द्वारा नज़रंदाज़ करने पर जताई चिंता

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आज ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन की सभा आज बहादुरपुर प्रखंड के डरहार गांव के ठाकुरवाड़ी में की गयी। जिसमे सामाजिक एकता, हित और उन्नति पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सरकारी और राकनीतिक रूप से सवर्णों के साथ हो रहे भेद भाव का संगठित हो प्रतिकार करने का निर्णय लिया गया।

इसमें प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी, जिलाध्यक्ष डा प्रभाकर झा, प्रो पी के झा टेक्टरिया, पूर्व उप प्रमुख देव कुमार झा, रंजीत कुमार झा, गगन झा, बिमल चौधरी, कृष्ण कुमार चौधरी, राधे श्याम चौधरी, राघवेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, राम प्रकाश चौधरी, उमेश चौधरी, अजित कुमार मिश्र सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने अपना विचार रखा।

सभा की अध्यक्षता गुणानन्द झा ने किया। साथ ही श्री अशोक कुमार चौधरी को सर्व सम्मति से प्रखंड संयोजक बनाया गया।


Spread the news
Sark International School