सहरसा : खेत में डीएम शैलजा शर्मा – सत्तरकटैया प्रखंड के चयनित खेत में कटवाया धान- रिकॉर्ड पैदावार पर जताया संतोष

Sark International School
Spread the news

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट

सहरसा : जिला पदाधिकारी शैलजा शर्मा ने सत्तर कटैया प्रखंड के शाहपुर पंचायत के उन्नत किसान अमीन अकबर के खेत (खसरा नं० 339) में लगी धान की फसल की कटनी कराया। श्री अकबर के  खेत में राजेन्द्र मंसूरी किस्म का धान लगा हुआ था। इस खेत का चुनाव सांख्यिकी निदेशालय पटना द्वारा किया गया था। जिला पदाधिकारी के सामने ही काटे गए धान का वजन कराया गया। खेत में धान का औसत उपज रिकॉर्ड  साढ़े अठाइस क्विंटल प्रति हेक्टेयर पाया गया। लिहाजा उपज पर जिला पदाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया।
मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, कृषि सलाहकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


Spread the news
Sark International School