
नालंदा ब्यूरो
बिहार
नालंदा/बिहार: बिहारशरीफ स्थित 17 नंबर मोड़ के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 20 पर राजद कार्यकर्ताओं के द्वारा पटना से रांची जा रहे प्रतिपक्ष नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि लॉक डाउन में मेरे बिहार में नहीं रहने पर सवाल उठाने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि वे इतने दिनों तक क्यों गायब थे, उन्हे तो लोगों के बीच जाना चाहिए था और लोगों के दुख दर्द में शामिल होना चाहिए था। तेजस्वी यादव ने कहा कि लॉक डाउन में फसना और गायब होने में काफी फर्क है। जिस तरह लॉक डाउन में बिहार के लाखों लोग फंस गए थे उसमें मैं भी शामिल था। उन्होंने कहा कि बिहार पहुंचते ही हमने जनता के दुख दर्द को जाना और अभी भी उनके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं। आज राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन के लिए रांची जा रहे हैं क्योंकि 11 जून को लालू यादव का बर्थडे है।
