मधेपुरा :  मुरलीगंज में सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न हुआ विजया दशमी

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज प्रखंड व नगर क्षेत्र में शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में दुर्गा पूजा मेला संपन्न हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सभी पूजा स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मंगलवार की रात लगभग सभी दुर्गा मंदिरों से प्रतिमा विसर्जन किया गया। कई जगहों पर मेला में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के साथ मेला कमिटि, समाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों से जुड़े युवकों का अहम योगदान रहा है। जिस कारण मेला शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। शहर में पुलिस गस्त भी तेज रही।


Spread the news