मधेपुरा कॉलेज, मधेपुरा में राष्ट्रीय पोषण अभियान दिवस कार्यक्रम का आयोजन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : मधेपुरा कॉलेज मधेपुरा द्वारा शनिवार को समाज कल्याण विभाग बिहार सरकार, आईसीडीएस निदेशालय बिहार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय पोषण अभियान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य सह राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष डा अशोक कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षक एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाग लिया।

 मौके पर प्राचार्य डा अशोक कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 में संपूर्ण भारत में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। महाविद्यालय के द्वारा भी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न खंडों में बट कर कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में अभियान को चलाया जा रहा है। आज जरूरत है हमें इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने की और व्यक्ति – व्यक्ति को जागरूक होने की।

उन्होंने कहा कि हमें खाद्य पदार्थ इस तरह का ग्रहण करना चाहिए कि वह पचकर पेट से बाहर मल के रास्ते निकल जाए। बच्चों के पोषण पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, खासकर आजकल आंगनबाड़ी द्वारा उपलब्ध एवं चिकित्सक की सलाह के अनुसार बच्चों के भोजन की व्यवस्था करनी चाहिए। समय पर सोने और सवेरे जगने से सेहत अच्छा रहता है। भोजन में दाल, साग, सब्जी, दूध, फल, सलाद वगैरह का उपयोग ज्यादा करनी चाहिए।नवजात बच्चों को माता की दूध समय सीमा तक अवश्य पिलानी चाहिए। मां का दूध अमृत समान होता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा भगवान कुमार मिश्रा, प्रो रत्नाकर भारती, प्रो चंदेश्वरी यादव, प्रो मनोज भटनागर, प्रो रंजू, रीना एवं किरण आदि सम्मिलित हुए।  


Spread the news