मधेपुरा : 50 वर्षीय महिला को बस ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत, आगजनी, तोड़फोड़ और विरोध प्रदर्शन

Spread the news

अमित कुमार अंशु
उप संपादक

मधेपुरा/बिहार : जिला मुख्यालय स्थित कालेज चौक गोलंबर के समीप बुधवार की दोपहर सिंहेश्वर की ओर जार रहे एक बाइक पर तीन सवार लोगों को बस ने जोड़दार ठोकर मार दिया। इस दौरान एक 50 वर्षीय महिला को बस ने कुचल दिया, इससे महिला की मौत मौके पर ही हो गयी। घटना स्थल से बस को छोड़कर चालक फरार हो गया, वहीँ इस दुर्घटना में घायल दो अन्य लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लगाया गया।

घटना का वीडियो :

Sark International School

 महिला की मौत के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये एवं कॉलेज चौक के पास जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने टायर जलाकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान जिस बस से यह दुर्घटना हुई उस बस की जमकर तोड़फोड़ की। सूचना पर कमांडो हेड विपिन कुमार एवं अन्य पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन आक्रोशित लोग उसकी एक नहीं सुनी। लोग ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिये। घटना के विक्राल रूप को देखते हुये सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी आर्य गौतम, सदर थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के वार्ता के बाद लोगों को शांत कराया गया तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बस को पुलिस बलों के द्वारा थाना लाया गया।

गर्भवती पुत्रवधु का इलाज करवाने आयी थी मधेपुरा : 

जानकारी के अनुसार जिले के शंकरपुर प्रखंड के बरियाही वार्ड नंबर 10 निवासी किशन यादव की पत्नी रुकमणी देवी, पुत्रवधु कंचन देवी गांव के ही धीरेंद्र ऋषिदेव के साथ एक बाइक पर सवार होकर जिला मुख्यालय के निजी नर्सिंग होम में इलाज करवाने आयी थी। रुकमणी देवी की पुत्रवधु कंचन देवी गर्भवती है। उपचार के बाद वापस घर जाने क्रम में कॉलेज चौक के पास सिंहेश्वर की ओर से आ रही तेज रफ्तार एवं अनियंत्रित रुकमंती बस ने जोरदार ठोकर मार दिया।

 घटना में 50 वर्षीय रुकमणी देवी बस के चपेट में आ गयी और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं धीरेंद्र एवं कंचन देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर कंचन देवी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। जख्मी धीरेंद्र ऋषिदेव ने बताया कि कंचन देवी के पति बाहर रहकर मजदूरी का काम करते है। घर में कोई पुरूष नहीं होने के कारण उनके साथ इलाज करवाने मधेपुरा आयी थी।

आक्रोशित लोगों टायर जलाकर किया विरोध प्रदर्शन :

महिला की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गये एवं कॉलेज चौक पर टायर जलाकर जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण यह मौत हुई है। उन्होंने कहा कि सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस नहीं होने के कारण बे रोक टोक बस चलाते है। इन बस चालकों को ना तो सवारी की और ना ही सड़कों पर चल रहे लोगों की परवाह रहती है। बस वालों को सिर्फ पैसा ऐठने से मतलब रह जाता है। लोगों ने कहा कि बस सड़क पर चलने लायक नहीं है फिर भी परिवहन विभाग द्वारा उसे चलाने की अनुमति कैसे दी जाती है? आक्रोशित लोगों ने कहा कि ट्रैफिक नियम में बदलाव लाए गए और बाइक चालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है। लेकिन इन बेपरवाह बस चालकों पर कमान क्यों नहीं कसी जा रही है। आज अगर सभी चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस होती और इन बस चालकों तथा बसों की जांच होती तो यह बस सड़क पर नहीं चलते और ना ही मौत होती।

घटना को बढते देख लोगों ने दुकान किया बंद :

लगभग दो घंटे कॉलेज चौक की स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई थी। लोगों को डर बना हुआ था कहीं यह आक्रोश आज किसी अनहोनी को अंजाम ना दे, स्थानीय दुकानदारों ने डर से दुकानें बंद कर दी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन की तत्परता से लोगों को शांत कराया गया एवं शव को पोस्ट मार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया साथ ही बस को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना भेज दिया।


Spread the news