मुरलीगंज दिग्घी रोड में विषहरी स्थान से दक्षिण शनिवार रात में हुई थी वारदात, झोलाछाप डाॅक्टर थे संदीप झा
मिथिलेश कुमार संवाददाता मुरलीगंज, मधेपुरा
मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज से दिग्घी जाने वाली सड़क में विषहरी मंदिर के दक्षिण शनिवार की रात करीब साढ़े 9 बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकार हत्या कर दी। मृतक व्यक्ति दिग्घी पंचायत के वार्ड 1 निवासी संदीप झा 38 वर्ष थे। घटना से पीड़ित परिजनों का रौ – रौकर बुरा हाल हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ हैं।
बताया गया कि शनिवार की रात संदीप झा अकेले अपने मोटर बाइक से पर मुरलीगंज से अपने घर दिग्घी लौट रहा था। इसी दौरान विषहरी स्थान से दक्षिण एक घर के समीप अपराधियों ने घटना को अंजाम देते हुए छाती के बगल (पंजड़ा) में गोली मारकर फरार हो गया। आवागमन करने वाले लोगों की सूचना पर स्थानीय लोग एवं परिवार वालों ने घायल स्थिति में संदीप को पीएचसी पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देख डाक्टर ने मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान संदीप झा 38 की मौत हो गई। हलांकि सूचना मिलते ही पुलिस छापेमारी में जुट गयी हैं। रात में ही थाना स्तर पर टीम गठित कर अपराधी की खोजबीन में लगी हुई है। हलांकि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पीड़ित परिजनों के निशानदेही के अलावे भी कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।
बताया गया कि संदीप झा ग्रामीण चिकित्सक (झोला छाप डॉ) का कार्य करते थे। वे सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई दुश्मनी नही था। इसके बावजूद इस तरह की घटना से पूरा गांव के लोग अचंभित हैं। मृतक को दो पुत्रीयों में सबसे बड़ी करीब दस वर्षीय अल्का कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं सबसे छोटा एक पुत्र अंशु कुमार हैं। वहीं इस बावत थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रात में हीं पोस्टमार्टम हो गया था। पीड़ित परिजन द्वारा अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस घटना की कई बिन्दुओ पर जांच की जा रही है। अब संदीप की हत्या का कारण पुलिस जांच के बाद हीं स्पष्ट हो पाएगा। हलांकि घटना के बाद से पुलिस कई बिन्दुओ पर जांच कर रही है।