मधेपुरा : किशोर कुमार मुन्ना को दूसरी बार ‘हम’ जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल

Spread the news

आकाश दीप
संवाददाता
उदाकिशुनगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर जिला इकाई, मधेपुरा  के लगातार दूसरी बार किशोर कुमार मुन्ना जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर कार्यकर्ताओं में ख़ुशी का माहौल है।

जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि पार्टी स्तर पर बेहतर और सराहनीय कार्य के लिए मुझे हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ चलकर गांव गांव पहुंचकर गरीबों के उत्थान के लिए पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जाएगा।

इधर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष किशोर कुमार मुन्ना को ढेरों बधाईयाँ दी गई। 


Spread the news