मुजफ्फरपुर : मंत्री श्याम रजक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

Spread the news

अंजुम शहाब
ब्यूरो
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/बिहार : शुक्रवार को बिहार सरकार के उद्योग मंत्री -सह -जिला के प्रभारी मंत्री श्याम रजक ने कटरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ के बाद उत्पन्न हालात का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सरकारी राहत मुहैया कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकारी संपदा पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। कहा कि राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर है। कटरा प्रखंड के समीप घाट पर पहुँच कर आस-पास के क्षेत्रों में घूम कर हालात का जायजा तो लिया ही साथ ही साथ एन डी आर एफ़ के मोटरबोट पर बैठकर बाढ़ प्रभावित बसघट्टा/बर्री पंचायत के हालात से रूबरू हुए । जायजा लेने के क्रम में कई जगहों पर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्या सुनने के बाद हर सम्भव सहयोग करने का आश्वासन दिया।

वहीँ मंत्री द्वारा प्रखंड कार्यलय कटरा में पदाधिकारियो और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक भी किया गया एवं वहाँ उपस्थित लोगों के परेशानियों से अवगत भी हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा हर स्तर पर पीड़ितों को सहायता दी जाएगी। जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कहा कि जिले के9 में से तीन प्रखंड मुख्यतः बाढ़ से प्रभावित हुए। बाकी प्रखंड आशिंक रूप से प्रभावित है। कटरा प्रखंड के 15 पंचायत पूर्णरूप से और 2 पंचायत आंशिक रूप से प्रभावीत है।कहा कि एक भी पीड़ित परिवार राहत के लाभ से वंचित नही होगा।

मंत्री द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ अपने उत्तरदायित्वो के पालन में कोताही न बरतें।

 मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, कटरा प्रखंड प्रमुख, अपर समाहर्ता आपदा अतुल कुमार वर्मा, डीसीएलआर स्वप्निल, अनुमण्डल पदाधिकारी पूर्वी कुंदन कुमार डीपीआरओ कमल सिंह, संबंधित बीडीओ और सीओ उपस्थित थे।


Spread the news