दरभंगा : पप्पू यादव ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, सरकार को लिया आड़े हाथ

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : मंगलवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दरभंगा जिला में बाढ़ की विभीषिका से घिरे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने सर्वप्रथम दिल्ली मोड़ स्थित पंजाबी ढाबा में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने कहां की मधुबनी और दरभंगा जिला सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं इस जिला से आपदा प्रबंधन मंत्री, पीएचडी मंत्री और जल संसाधन मंत्री है। 3-3 मंत्री क्षेत्र से होने के बाद यहां की जनता को देखने वाले कोई नहीं। बाढ़ और बांध के नाम पर नेताओं के द्वारा प्रत्येक वर्ष कई हजार करोड़ो रुपये का लूट खसोट उत्सव के रूप में मनाया जाता है और जनता को कुछ भी नहीं मिलता। सरकार बाढ़ पीड़ितों को लेकर संवेदनहीन बना हुआ है। यह प्राकृतिक आपदा नहीं नेताओं द्वारा प्रायोजित आपदा हैं जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण हर साल बाढ़ आने के बावजूद यहां कोई ठोस स्थाई निदान और बांध निर्माण को लेकर सरकार द्वारा कोई भी कदम नहीं उठाया जाता। उन्होंने कहा कि बाढ़ के नाम पर हो रहे सारे पैसे के खर्च का हिसाब और इस आपदा के नाम पर लूट खसोट मचा रहे नेता, पदाधिकारी के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच किया जाए।

प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम उर्फ मुन्ना खां ग्रामीण विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी चंद्रकांत सिंह यादव, युवा परिषद के जिला अध्यक्ष चुनमुन यादव, छात्र परिषद के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दीपक झा सहित पार्टी के सभी नेता मौजूद थे। उसके बाद उन्होंने मोटरसाइकिल से सदर प्रखंड के काकरघाटी, गौराडीह, गौसाघाट, खुटवाड़ा, जीवन घाट तथा मनीगाछी के उजान,बिदेश्वर स्थान, सकतपुर,कटमा एवं नरूआर बांध का निरीक्षण किया।

इस दौरान बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए मधुबनी, दरभंगा में विभिन्न जगह कैंप के माध्यम से भोजन सामग्री पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं इसको और व्यापक स्तर पर आगे क्या जाएगा। साथ ही बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा इस समस्या का स्थाई निदान को लेकर पार्टी द्वारा व्यापक रूप से योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।

जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के साथ इस मोटरसाइकिल यात्रा में पार्टी के मुन्ना खान, राजेश कुमार यादव, चंद्रकांत सिंह यादव, दीपक झा, पुतिन बिहारी कमलेश यादव कुमार मिश्रा दिलीप यादव शिव कुमार यादव ललन यादव लालबाबू विजय यादव रामानंद यादव सत्यपाल चंद्रा लक्ष्मी यादव फुल बाबू प्रदीप निरंजन यादव नौशाद काशिफ रंजन यादव गौतम कुमार कुणाल वर्मा रोशन झा अमरनाथ राम दिलशाद सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School