दरभंगा : डीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण, सामुदायिक रसोई का संचालन जारी रखने का दिया निर्देश

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : जिलाधिकारी दरभंगा, आज जिला के सबसे अधिक प्रभावित प्रखंड तारडीह के कई पंचायतों का भ्रमण किये और वहां चलाये जा रहे सामुदायिक रसोई, चिकित्सा शिविर, रिलीफ वितरण आदि कार्यों का निरिक्षण किया।

इस दौरान डीएम तारडीह प्रखंड के बथिया, पुतई बार गाओं मेँ गये और सामुदायिक रसोई का निरीक्षण किये। उन्होंने अंचलाधिकारी को सामुदायिक रसोई का अच्छे तरिके से संचालन जारी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने वहां खाना खाने वाले बाढ़ पीड़ितों से पूछताछ किये। इतने दूर के क्षेत्रों मेँ डीएम को देखकर लोंगो ने हर्ष व्यक्त किया और उनमे विश्वास जगा कि उनकी समस्याएं जल्द दूर हो जाएगी।

जिलाधिकारी ने ककोढ़ा बांध के टूटन स्थल का भी भ्रमण किया और जल संसाधन विभाग के अधिकारीयों को अभियान चलाकर टूटन की मरम्मति कराने का निर्देश दिया।


Spread the news