मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे सिद्दीकी के आवास पर, एक बड़ा सवाल ये की बाढ़ की राजनीति या राजनीति की बाढ़?

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अलीनगर प्रखंड के मिर्जापुर गांव के मध्यम विद्यालय में चल रहे बाढ़ शिविर का जायजा लिया और बाढ़ पीड़ितों से राहत की सुविधा को लेकर जानकारी ली।

उन्होंने बाढ़ राहत वितरण में किसी भी तरह की कमी नहीं होने की हिदायत देते हुए अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की समस्या अभी टली नहीं है। सावधान रहिए अगले दो-तीन माहों तक बाढ़ का खतरा बना रहेगा। इसी चलते विशेष सतर्कता की जरूरत है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य शिविर भी पहुंचकर वहां चल रही चिकित्सा व्यवस्था का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने मुख्यमंत्री को सभी कमरों में चल रहे बाढ़ पीड़ितों को उपलब्ध कराये जाने वाले सामानों को दिखाया।

मुख्यमंत्री के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा, खाद्य आपूर्ति मंत्री मदन सहनी, राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व विधायक डॉ. इजहार अहमद के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। वहीं मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव चंचल कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत आये हुए थे। उन्होंने भी चल रहे रिलीफ वितरण कार्य का अवलोकन किया। इस कार्यक्रम में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबरे, पुलिस महानिरीक्षक पंकज दराद, पुलिस उपमहानिरीक्षक क्षत्रनील सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत स्थानीय राजद विधायक अब्दुल बारी सिद्दीकी के आवास पहुंचे और वहाँ 20 मिनट तक ठहरे। हालांकि उनका आवास वहाँ से 3 किलोमीटर दूर था। उनके आवास पर मुख्यमंत्री के जाने से राजनीति गलियारों में चर्चाएं तेज़ हो गई है की क्या बिहार की राजनीति में फिर से कोई उथल पुथल होने वाला है या ये महज एक इत्तेफाक है?


Spread the news