दरभंगा : डीएम ने कहा बाढ़ राहत में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नही, तीन कर्मी फिर हुए निलंबित

Spread the news

ज़ाहिद  अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बाढ़ को लेकर जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही कर रहे है। आज उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामुदायिक रसोई का नियमित संचालन नहीं करने के चलते दो विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और उक्त प्रखंड के साधन सेवी को भी पदमुक्त करने का आदेश दिया है। इनके विरुद्ध आपदा नियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश डीपीओ स्थापना को दिया गया है।

देर रात्रि समीक्षा बैठक में अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी ने रिटेन रिपोर्ट दिया कि आज निरीक्षण में शहवाजपुर पंचायत अंतर्गत उच्चतर मध्य विद्यालय, करहटिया एवं प्राथमिक विद्यालय, महथापोखर में सामुदायिक रसोई का आयोजन नहीं पाया गया। इसके चलते उक्त पंचायतों के बाढ़ पीड़ितों द्वारा रोष व्यक्त किया गया। जिलाधिकारी ने इसे अत्यंत गंभीरता से लिया और उक्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रखंड साधन सेवी को तत्काल प्रभाव से निलंबित/ पदमुक्त कर दिया गया है। यह आदेश आज निर्गत कर दिया गया है।

इसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, करहटिया के प्रधानाध्यापक निजामुद्दीन अंसारी एवं प्राथमिक विद्यालय महथापोखर के प्रधानाध्यापक हरिनंदन यादव तथा प्रखंड साधन सेवी विनोद कुमार चौधरी के नाम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि बाढ़ राहत वितरण कार्य में लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं होगी।


Spread the news