राईजिंग एक्शन स्टार सूरज सम्राट की अर्धांगिनी का सेकंड लुक लांच

Sark International School
Spread the news

अनूप ना. सिंह
स्थानीय संपादक

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में मुकम्मल स्थान बना रहे राईजिंग एक्शन स्टार सूरज सम्राट की भोजपुरी फिल्म अर्धांगिनी का सेकंड लुक लांच कर दिया गया है। लांच किया गया दूसरे पोस्टर में अर्धांगिनी के रूप में अंजना सिंह और शुभी शर्मा बहुत ही खूबसूरत लुक में दिख रहीं हैं। पोस्टर के बीच में सूरज सम्राट खड़े हैं। उनके पीछे चांद एवं दोनों बगल में पूजा की थाली लेके अंजना सिंह और शुभी शर्मा खड़ी हैं। फ़िल्म के टाइटल के बायीं व दायीं तरफ दुल्हन के लिबास में दोनों नायिकाओं को दिखाया गया है। यह पोस्टर देखकर साफ सुथरी, संपूर्ण पारिवारिक फ़िल्म लग रही है। इससे साफ पता चल रहा है कि भोजपुरी फिल्मों पर लग रहे आरोपों का यह फ़िल्म मुंहतोड़ जवाब देगी।
              उल्लेखनीय है कि शिवांस फिल्म्स एंटरटेनमेंट्स’ बैनर के अन्तर्गत निर्मित की गई इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। फिल्म के नायक हैं सूरज सम्राट, जो निःसंदेह भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री के उदीयमान सितारे हैं। उनकी नायिका अंजना सिंह और शुभी शर्मा हैं। इस फिल्म के निर्देशक सूरज राजपूत हैं। लेखक रामचन्द्र सिंह हैं। छायांकन प्रमोद पांडेय का है। गीतकार राजेश मिश्रा, रामचन्द्र सिंह, अशोक सिन्हा, पंकज प्रियदर्शी व अख्तर कैमूर के लिखे गीतों को संगीतकार अमन श्लोक ने मधुर संगीत से सजाया है। मारधाड़ दिलीप यादव, नृत्य ज्ञान सिंह, मयंक, संतोष सर्वदर्शी का है। इस फिल्म में मुख्य कलाकार सूरज सम्राट, अंजना सिंह, शुभी शर्मा, संजय पांडेय, मनोज टाईगर, सकीला मजीद, संजय वर्मा, सोनी पटेल, अयाज खान, आनन्द मोहन, के.के. गोस्वामी, श्रद्धा नवल, शशिकांत सिंह, अमित पाल, दिनेश पांडे, आशुतोष चैबे, प्रिया, नीलम, साहबलाल धारी तथा स्पेशल सांग में पूनम दूबे का खूबसूरत जलवा दिखाई देगा।
               गौरतलब है कि फिल्म अर्धांगिनी’ एक नारी प्रधान विषय वाली फिल्म है। इसमें एक नारी के जीवन में आने वाले विभिन्न उतार चढ़ाव, त्याग व बलिदान करने वाली एक आदर्श नारी की बेहतरीन तथा एकदम नयी कहानी है। यह एक इमोशनल ड्रामा फ़िल्म है, जिसमें काॅमेडी, एक्शन, रोमान्स आदि चीजों का समुचित मिश्रण है। फिल्म की शूटिंग बिहार स्थित कैमूर-रोहतास जिले के भभुआ में की गयी है, जोकि सूरज सम्राट का जन्मस्थान भी है। वे अपने गाँव और जिला का नाम रोशन कर रहे हैं।


Spread the news
Sark International School