मधेपुरा : वार्ड सदस्य ने लगाया पंचायत सचिव पर कमीशन मांगने का आरोप

Sark International School
Spread the news

प्रिंस कुमार मिठ्ठू
संवाददाता
बिहारीगंज, मधेपुरा

उदाकिशुनगंज/मधेपुरा/बिहार : उदाकिशुनगंज प्रखंड क्षेत्र के रहटा फनहन पंचायत वार्ड नंबर 3 के वार्ड सदस्य पप्पू मंडल ने पंचायत सचिव कीर्ति प्रसाद यादव के खिलाफ पंचायती राज पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की प्रशासनिक स्वीकृति हो जाने के बावजूद भी 10% कमीशन नहीं देने के कारण चेक नहीं काटने का गंभीर आरोप लगाया है।

वार्ड सदस्य पप्पू मंडल ने बताया कि योजना संख्या 3 वर्ष 2018-19 का प्राक्कलन तैयार कर मुखिया और पंचायत सचिव के द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति होने के उपरांत बीडीओ मुर्शीद अंसारी ने 3,66,922 रु का कार्य स्वीकृति का आदेश दिया। योजना का चेक काटने के लिए जब पंचायत सचिव को कहा गया तो पंचायत सचिव कीर्ति प्रसाद यादव ने 10% कमीशन का मांग किया। पंचायत सचिव ने कहा कि प्रत्येक योजना में ऊपर के अधिकारी तक कमीशन की राशि देना पड़ता है। इसकी शिकायत जब बीडीओ से किया गया तो उन्होंने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव से मिलकर काम कीजिए, तब चेक कटेगा। वार्ड सदस्य ने बताया कि जब उसे कहीं से न्याय मिलता नहीं दिखाई दिया तो पंचायती राज पदाधिकारी से लिखित शिकायत किया है

इधर पंचायत की मुखिया बीबी नूरानी ने बताया कि हमने प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है, सात निश्चय योजना में अभी राशि उपलब्ध नहीं है। जैसे ही राशि उपलब्ध हो जाती है, चेक काट दिया जाएगा। वार्ड सदस्य का आरोप बिल्कुल निराधार है। पंचायत सचिव कीर्ति प्रसाद यादव ने भी बताया कि सात निश्चय योजना में अभी राशि उपलब्ध नहीं है, राशि आते ही चेक काट दिया जाएगा। वार्ड सदस्य का आरोप बेबुनियाद है। किसी राजनीति षड्यंत्र के तहत मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया गया है।

बीडीओ मुर्शिद अंसारी ने बताया कि मामले की जांच का आदेश दे दिया गया है। दोषी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Spread the news
Sark International School