मधेपुरा : घैलाढ़ प्रखंड उप प्रमुख की कुर्सी बचाने में सफल रहे अमरेंद्र मंडल

Sark International School
Spread the news

सुभाष कुमार
संवाददाता
घैलाढ़, मधेपुरा

घैलाढ़/मधेपुरा/बिहार :  विगत दिनों पहले प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए अविश्वास प्रस्ताव लगा था। जिसमें उप प्रमुख पद रिक्त हो गई थी। वहीं बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रधानमंत्री आवास कार्यालय भवन में रिक्त प्रखंड उप प्रमुख पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरुआत की गई। जिसमें पूर्व उप प्रमुख अमरेंद्र मंडल चुनाव जीत कर अपनी कुर्शी बचाने में सफल रहे ।
यह चुनाव प्रक्रिया पर्वेक्षक एसडीओ बिंदा लाल व प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा की देखरेख में  संपन्न हुआ। चुनाव दौरान प्रखंड मुख्यालय पुलिस छावनी में तब्दील थी। वहीं चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से करवाया गया। चुनाव समाप्ति के बाद पर्वेक्षक अनुमंडल पदाधिकारी बिंदा लाल व प्रखंड विकास पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा की मौजूदगी में मत की गिनती प्रारंभ की गई। जिसमें पूर्व उप प्रमुख अमरेंद्र मंडल के पक्ष में 7 मत पड़े, वहीं प्रतिद्वंदी दयानंद सिंह के पक्ष में पांच मत ही पड़े। इस तरह से अमरेंद्र मंडल विजय घोषित हुए।


Spread the news
Sark International School