मधेपुरा : रसोइया कार्यकर्ता ने दिया धरना

Spread the news

राकेश रंजन
संवाददाता
सदर, मधेपुरा

मधेपुरा/बिहार : बुधवार को बीआरसी मधेपुरा के प्रांगण में जिले के दर्जनों महिला, पुरुष रसोइया कार्यकर्ता संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों के समर्थन में धरना दिया। धरना की अध्यक्षता संघ के जिला संयोजक गणेश मानव ने किया।

धरना को संबोधित करते हुए मानव ने कहा कि रसोइया संघ की 15 सूत्री मांगों को अगर सरकार जल्द पूरी नहीं करती है तो उग्र आंदोलन होगा। सरकार रसोइया कर्मी के साथ अन्याय व जुल्म कर रही है। रसोइया कार्यकर्ता को दिया जाने वाला 12 सौ 50 रुपए का मानदेय किसी भी दृष्टि से न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आगामी चार फरवरी को संघ बिहार में चक्का जाम करेगी।

धरना प्रदर्शन को सीताराम राम,बुद्धदेव यादव, बद्री पासवान, राजेन्द्र साह, लक्ष्मण यादव, शिव नारायण दास, चंद्रेस्वरी यादव, गजेंद्र यादव, राजेश कुमार रंजन, राजदीप कुमार ने संबोधित किया।

मौके पर सीता देवी,अनिता देवी,छोटी देवी,पूजा देवी,सुमित्रा देवी,सुधा देवी,बेचनी देवी,दहिया देवी,संजू देवी,दुर्गा देवी,निर्मला देवी ,सरिता देवी,नीरज कुमार,लोचन कमती समेत दर्जनों रसोइया कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the news