दरभंगा : सरकारी और निजी विद्यालयों में 15 से खसरा रूबेला टीकाकरण अभियान-जिलाधिकारी

Sark International School
Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आज जिलाधिकारी डॉ.चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेदकर सभागार में खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान के लिए मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि 15 जनवरी 2019 से पूरे जिले में खसरा-रूबैला टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें 09 माह से 15 वर्ष तक के सभी बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान प्रथम दो सप्ताह तक सरकारी/निजी विद्यालयों, मदरसा, मकतब आदि में चलाया जाएगा। तत्पश्चात अगले दो सप्ताह तक आंगनबाड़ी केन्द्रों, ईंट-भट्ठा, घुमंतु आबादी आदि के बीच यह अभियान चलाया जाएगा। पांचवें सप्ताह में पुन: छुटे हुए बच्चों का टीकाकरण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आदि पर किया जाएगा।

उन्होनें बताया कि इस अभियान में मीडिया की सकारात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चूंकि अभियान के दौरान कई बार लोगों में भम्र की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसी परिस्थिति में मीडिया द्वारा अभियान से संबंधित विशेष जागरूकता से संबंधित खबरें प्रकाशित होने पर जन समुदाय अभियान के प्रति प्रेरित होगें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. वासवराज ने बताया कि खसरा एक संक्रामक बीमारी है, जो खांसने और छूने से भी फैलता है। इसमें सर्वप्रथम बुखार, शरीर पर निशान आदि दिखाई देने लगते है। रूबैला की शुरूआत जर्मनी से हुई थी, इसीलिए इसे जर्मन मिजल्स भी बोला जाता है। गर्भवती महिलाओं को खसरा-रूबैला से पीड़ित होने पर बच्चों को दिव्यांगता तथा मृत्यु का भी खतरा होता है।

इस अवसर पर डॉ. ओम प्रकाश मिश्रा, शशिकांत सिंह, डॉ. डी.के मिश्र, डॉ. ए.के. मिश्रा, रामाश्रय प्रसाद, रवि शंकर तिवारी, अलका आम्रपाली, डॉ. दिलीप कुमार, विशाल सिंह, श्रद्धा आदि उपस्थित थे।


Spread the news
Sark International School