सुपौल : विश्व विकलांगता दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

Spread the news

मनीष आनंद
ब्यूरो, सुपौल

सुपौल/बिहार :  सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुपौल एवं बिहार शिक्षा परियोजना, सुपौल के सौजन्य से जिला स्टेडियम सुपौल में विश्व विकलांगता दिवस 2018 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी, सुपौल द्वारा किया गया। इस अवसर पर वरीय उपसमाहर्ता  अशोक तिवारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा अभियान, अनिल कुमार श्रीवास्व एवं विभिन्न प्रखंड के संसाधन शिक्षक इत्यादी मौजूद थे।

कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता यथा श्रवण वाधित के बीच म्यूजिकल चेयर सभी निःशक्तों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, दृष्टि निःशक्त के बीच संगीत प्रतियोगिता एवं अस्थि निःशकत के बीच गणित दौर प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस अवसर पर निःषक्त बच्चों का प्रमाणीकरण भी किया गया। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगों हेतु चलाये जा रहे सरकारी कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए निःशक्त एवं उनके अभिभावकों को अश्वासन दिये कि उनकी कठिनाईयों को दूर करने हेतु त्वरित कार्रवाई की जायगी।
विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों के बीच पुरस्कार का वितरण
किया गया। म्यूजिकल चैयर प्रतियोगिता के प्रथम स्थान विभीषण कुमार, बसंतपुर द्वितीय स्थान सुषील कुमार (प्रतापगंज) एवं प्रदीप कुमार (मरौना) रहे तथा जलेवी दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में प्रथम स्थान मो0 नाजिद (बसंतपुर), द्वितीय मो0 गफूर (राघोपुर) एवं तृतीय सुनिल कुमार (सरायगढ़ भपटियाही) ने प्राप्त किये।
जलेबी दौड़ (बालिका वर्ग में) प्रथम स्थान रिया कुमारी (बसंतपुर) द्वितीय सरस्वती कुमारी (सुपौल), तृतीय खुषबु कुमारी (निर्मली) तथा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंकाकुमारी (राघोपुर) बविता कुमारी (के0जी0वी0भी0 बलवा पुनर्वास), सविता कुमारी, प्रतापगंज एवं गणित दौड़ में प्रथम स्थान प्रकाष कुमार (सुपौल) द्वितीय स्वेता भारती (त्रिवेणीगंज) तृतीय मो0 असगर अली ने प्राप्त किया ।
इस अवर पर विभिन्न प्रखंडो से 220 निःशक्त बच्चे सम्मिलित हुए। शेष सभी प्रतिभागी को सांत्वना पुरसकार प्रदान किया गया। जिला प्रशासन सुपौल के द्वारा सभी निःषक्त को कंबल प्रदान किया गया।

मंच का संचालन सतोष कुमार झा, केस मैनेजर बुनियाद केन्द्र सुपौल के द्वारा किया गया। अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन अरूण कुमार दास, प्रधान लिपिक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, सुपौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में केयर इंडिया के अकादमिक तकनिकी समन्यवक सुरेन्द्र कुमार ठाकुर के द्वारा विभिन्न सुझाव भी दिया गया। पुरस्कार वितरण वरीय उप समाहत्र्ता, अशोक तिवारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा किया गया।


Spread the news