दरभंगा : पंचायत स्तरीय किसान चौपाल का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में किसान हुए शामिल

Spread the news

मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट

अलीनगर/दरभंगा : आज 3 दिसंबर अलीनगर प्रखंड के हरियठ पंचायत मे किसान चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे उपस्थित प्रखंड कृर्षि पदाधिकारी मो० हारून रसिद, कृर्षि समन्वयक शम्भू नाथ झा, रूपेश कुमार, पंकज कुमार झा, संजीव कुमार, किसान सलाहकार मदनमोहन झा, मिथिलेश कुमार बर्मा, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मी एवं किसानो ने भाग लिया।

विदित हो कि किसान चौपाल का मुख्य उद्देश्य होता है कि ऐसे सभी किसान जो प्रखंड तक नहीं पहुच पाते है। जिसके कारन कृषि विभाग के सभी योजनाओं का जानकारी किसान तक पहुंच सके। किसान चौपाल लगाने से दौ दिन पुर्व पंचायत मे लाँडिसपिकर से सभी किसानों को जानकारी दिया गया ताकि अधिक से अधिक किसान पहुच कर योजनाओं की सही-सही जानकारी ले सके।


Spread the news