दरभंगा : चार दिन से एक नाबालिग लड़का लापता, माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल

Spread the news

मनीगाछी से पंकज कुमार की रिपोर्ट

मनीगाछी/दरभंगा/बिहार : बाजितपुर सहायक थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बाजितपुर पंचायत पूर्वी टोल से एक बारह वर्षीय लड़का लापता हो गया है। उसके पिता मोहम्मद जाकिर ने बताया कि गुरुवार को मो० जकाउल्लाह उर्फ अरबाज दोपहर के समय मदरसा के लिए घर से निकला। आज चौथा दिन हो गया है वापस नही आया है।

घर के सभी सदस्ययो का रो-रोकर बुरा हाल है। हमलोगो ने अपने सभी रिश्तेदार के यहाँ भी छानबीन की लेकिन उसका कही पता नही चल सका है। इसलिए खबरों के माध्यम से जनमानस को सूचित किया गया है। उनके परिजनों आग्रह किया है कि जहाँ भी ये बच्चा दिखे तो 7549890216 पर सूचना दे सकते है। शायद किसी के प्रयास से इस घर की खुशियां लौटकर वापस आ जाए।


Spread the news