मुजफ्फरपुर : भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु आपसी भाईचारे की भावना जरुरी- डीएम मो०. सोहैल

Spread the news

अंजुम शहाब
ब्यूरो
मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/बिहार :  संविधान दिवस पर आज समाहरणालय स्तिथ डॉ० बाबा साहब भीमराव अम्बेदकर पार्क में कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस अवसर पर समाहरणालय के सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक रूप से वाचन किया। इस दौरान जिलाधिकारी मो०सोहैल ने उन्हें संविधान के प्रस्तावना का पाठ करवाया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा की देश के महान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान हमारे देश की आत्मा है। समता के अधिकार और अन्य संवैधानिक अधिकारों की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हमे एक दूसरे के प्रति भाईचारा की भावना रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिकारों के साथ साथ हमे, हमारे देश तथा हमारे समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए। इस अवसर पर संविधान निर्माता को नमन करते हुए माल्यार्पण भी किया गया। उपस्तिथ अन्य पदाधिकारियों ने भी लोगो को संबोधित किया।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, दोनों अनुमंडल पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्तिथ थे।कार्यक्रम का संचालन अपर समाहर्ता , राजस्व रंगनाथ चौधरी ने किया।


Spread the news