दरभंगा : बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव का हुआ दरभंगा आगमन, कार्यकर्ताओ ने किया ज़ोरदार स्वागत

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : आज भाजपा दरभंगा के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष हरि सहनी के नेतृत्व मे दरभंगा परिसदन मे बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव का मिथिला की परंपरा पाग, चादर व माला से स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम के उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मंत्री ने कहा की दरभंगा के विकास कार्य पर सरकार का ध्यान विशेष रुप से है। सभी योजनाओं मे दरभंगा की भागीदारी सुनिश्चित होगी। दरभंगा के कार्यकर्ताओं की माँग को केन्द्र नेतृत्व तक पहूँचाया जाएगा और उचित सम्मान दिलाया जाएगा। इस बार का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है और इसलिए विपक्षी दलों के नेता देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री पर लगातार अनाप-शनाप आरोप लगाते रहते है। आने वाले लोकसभा चुनाव मे कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होगी। इस दौरान मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा की दरभंगा की सभी स्वीकृत आरोबी (ROB) का निर्माण शीघ्र होगा।

स्वागत कार्यक्रम मे नगर विधायक सह प्राकल्लन समिति के सभापति संजय सरावगी, जाले विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता जीवेश मिश्र, पूर्व विधायक डाँ अशोक यादव, जिला प्रभारी रामकुमार झा, उपाध्यक्ष सुजीत मल्लिक, प्रदीप ठाकुर, रामचन्द्र प्रसाद, जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा, मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, अभयानंद झा, संतोष पासवान, राजेश रंजन, मनोज कुमार झा पप्पू, रमाशंकर प्रसाद ठाकुर, विवेकानंद पासवान, ज्योति कृष्ण झा लवली, राहुल पासवान, जीतेंद्र ठाकुर, पंकज झा, आशुतोष झा, नंदकिशोर झा बेचन, प्रेमकुमार मिश्र रिंकू, संजीव गुप्ता, संजय राय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Spread the news