मधेपुरा : दो दिनों से गायब अशोक यादव को पुलिस ने किया बरामद

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : नगर पंचायत के वार्ड 11 निवासी अशोक यादव का अपहरण होने की आशंका पर उनके पुत्र आशीष कुमार ने शनिवार को थाना में आवेदन दिया था। दिये गए आवेदन में बताया कि शुक्रवार से हीं उनके पिता अशोक यादव गायब थे। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला तो पुलिस को जानकारी देना उचित समझा।

उन्होंने बताया कि कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। दिये गए आवेदन में विवादित आठ लोगों को नामजद किया। आशीष ने भूमि विवाद से जुड़े आठ लोगों पर पिता का अपहरण कर हत्या कर देने की आशंका जताई थी। जिस पर पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू कर दिया।

रविवार को थाना पर एएसपी वशी अहमद ने बताया कि रविवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि अशोक यादव बुधमा के पास रेलवे ट्रेक से जा रहे थे। जिस पर मैं और थानाध्यक्ष दिनापट्टी हाॅल्ट के पास से अशोक यादव को बरामद किया। थाना पर लाकर पुछताछ की गई है। एएसपी वशी अहमद ने बताया कि अपहरण का मामला संदिग्ध है। जांच के बाद हीं नामजद पर कोई कार्रवाई की जाएगी।


Spread the news