सहरसा : महिला मोर्चा प्रमंडलीय स्तरीय सम्मेलन की तैयारियां शुरू

Spread the news

सहरसा से राजा कुमार की रिपोर्ट

सहरसा/बिहार : शनिवार को जिला परिषद् स्थित रेनबो रिसोर्ट में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष लाजवन्ती झा एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूजा राठौर व भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया ।बैठक में उन्होंने ने कहा कि आगामी 23 को महिला मोर्चा प्रमण्डलीय स्तरीय सम्मेलन होने वाली कार्यक्रम की तैयारी शरू कर दी गई है।

इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बिहार प्रभारी सह राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र सहित महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अनामिका सिंह के वरिष्ठ नेता सम्मिलित मौजूद रहेंगे।

मौके पर शालिनी सिंह तोमर, सरिता सिंह, शशिशेखर सम्राट, अभिषेक बर्धन, संतोष गुप्ता, विजय गुप्ता, कुश मोदी समेत अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Spread the news