मधेपुरा : चौसा में पंचायत स्तर पर जाप संगठन का किया गया विस्तार

Spread the news

मो. नौशाद आलम
संवाददाता
चौसा, मधेपुरा
चौसा /मधेपुरा /बिहार :प्रखंड क्षेत्र के लौआलगन पश्चिमी पंचायत के सहोड़ाटोला  में रविवार को जन अधिकार छात्र परिषद का विस्तार किया गया।मौके पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जन अधिकार छात्र परिषद के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रवक्ता अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने की। प्रखंड कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार  एवं मीडिया प्रभारी पप्पू  आलम के नेतृत्व में संगठन का विस्तार किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से लौआलगाम पश्चिमी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष के रूप में जवाहर कुमार राम एवं उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार का मनोयन किया गया। साथ ही साथ प्रखंड स्तरीय सदस्य को भी जोड़ा गया।  प्रखंड स्तरीय सदस्य में महासचिव गोविंदा कुमार एवं प्रखंड कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार को मनोनीत किया गया।
 मौके पर प्रखंड उपाध्यक्ष धनंजय कुमार ,प्रखंड सचिव एवं मीडिया प्रभारी पप्पू आलम ,कोषाध्यक्ष सौरभ कुमार, अक्षय कुमार ,आईटी सेल प्रखंड अध्यक्ष राणा कुमार, प्रखंड प्रधान महासचिव सुजीत कुमार आदि छात्र मौजूद थे।

Spread the news