राजद कार्यकर्ताओं ने उप-मुख्यमंत्री का मनाया जन्मदिन 

Sark International School
Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : रजनी पंचायत स्थित युवा राजद जिलाध्यक्ष के आवास पर बुधवार को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन मनाया गया। जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी के नेतृत्व में छोटे बच्चे आदित्य राज के द्वारा केक कटवाया गया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने आम का वृक्ष लगाकर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मोत्सव मनाया। राजद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की।

मौके पर सरपंच प्रतिनिधि नन्दकिशोर ठाकुर, युवा राजद प्रदेश सचिव रितेश कुमार, जिला महासचिव चंदन कुमार, चंद्रकिशोर राम, अरविंद कुमार, रनोज कुमार, कुमोद कुमार, पंकज कुमार, राजू पासवान, कुंदन कुमार, किरण देवी, प्रेमलता देवी, ललिता देवी, रीणा भारती, निलू देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, जयमाला देवी दर्जनो राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Sark International School

वही दूसरी नगर पंचायत के वार्ड चार स्थित निवर्तमान पार्षद सह राजद वरीय नेता डॉ मनोज कुमार यादव के आवास पर बुधवार को उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 33 जन्मदिन केके काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना किया गया। एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर बधाई दिया।

मौके पर राजद के वरीय नेता सह नपं निवर्तमान पार्षद डॉ मनोज कुमार यादव, प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान आलम, नगर अध्यक्ष सुशील यादव, रंधीर यादव, राकेश कुमार रंजन, मो मुन्ना, आदित्य कुमार, बबलु रजक, मो जुबेर, मनीष झा, युगल यादव, मनसूर आलम, कुणाल यादव सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news
Sark International School