शिक्षा विभाग में करीब 35% की है रिक्ति, जल्द मिलेगी खुशखबरी-मंत्री

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के मुरलीगंज आगमन पर महागठबंधन कार्यकर्ताओं के द्वारा अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री बनाये जाने के बाद पहली बार मुरलीगंज बीएल इंटर स्कूल परिसर में पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया। सर्वप्रथम स्काउट गाइड कैडेट के द्वारा शिक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्हें एनसीसी कैडेट द्वारा मंत्री को मंच तक लाया। समारोह में महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शॉल, फूल-माला व कलम-डायरी से शिक्षा मंत्री का स्वागत किया।

 इस दौरान शिक्षा मंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वो दहाड़ेगा। दुनिया को बदलने का सबसे शक्तिशाली हथियार शिक्षा है। वहीं उन्होंने सातवें चरण बहाली जल्द निकालने की मांग लेकर आये बिटेट व सीटेट पास शिक्षक अभियर्थियों को कहा कि आप सब निश्चिंत रहिए जल्द ही आज के अभियार्थी और भविष्य के गुरुजी के लिए बहाली निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री दस लाख नौकरी व दस लाख रोजगार के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं, सभी विभागों से रिक्तियां मांगी गई है। वहीं उन्होंने छात्रों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सबसे ज्यादा शिक्षा विभाग में करीब 35% रिक्ति है। जल्द ही सबों को खुशखबरी मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि महागठबंधन की सरकार हिंदुस्तान की राजनीतिक दिशा और दशा तय करेगी। इस दौरान वे केंद्र के मोदी सरकार पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 56 नहीं 6 इंच वाले मोदी सरकार देश की तमाम संपत्ति को बेच रही है, अगर यही स्थिति रही तो भारत गर्त में चला जाएगा। अभिनंदन समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रदेश महासचिव देवकिशोर यादव कर रहे थे। वही मंच संचालन राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रुद्रनारायण यादव ने किया।

मौके पर क्षेत्रीय विधायक निरंजन कुमार मेहता, प्रदेश महासचिव देवकिशोर, सीपीआई राज्य परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, राजद नेता डाॅ मनोज कुमार यादव, कृष्ण कुमार यादव, युवा राजद जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी, संजय भगत, मनोज यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार पप्पू, जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, विकास झा, सुरेंद्र यादव, डाॅ राजेश रतन, गोपाल यादव, राजीव राजा, मो सदरूल, उमेशचंद्र यादव, सहित सैकड़ो महागठबंधन कार्यकर्ता मौजूद थे।

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news