भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई चित्रगुप्त पूजा

Spread the news

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कायस्थों के आराध्यदेव चित्रगुप्त भगवान की पूजा काफी धूम-धाम से भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। मुरलीगंज के रामपुर व जोरगामा सहित अन्य जगहों पर कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त भगवान का प्रतिमा स्थापित किया गया तथा बड़े ही श्रद्धा भाव से अपने इष्ट देवता का पूजा अर्चना किया गया। रामपुर पंचायत वार्ड 08 कायस्थ टोला मध्य विद्यालय रामपुर के समीप चित्रगुप्त पूजा बड़े ही श्रद्धा भाव एवं हर्षोलास से मनाया गया। कायस्थ परिवार के लोग अपने आराध्य देव चित्रगुप्त भगवान की पूजा की। साथ हीं चित्रगुप्त पूजा समिति द्वारा भजन कीर्तन का भी आयोजन करवाया गया।

 बता दें कि कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वित्या को भगवान चित्रगुप्त तथा कलम दवात की पूजा की जाती है। मान्यता है कि भगवान् चित्रगुप्त ब्रह्मा जी का रूप है तथा ये मनुष्य के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखते है तथा उसके अनुसार स्वर्ग लोक या यम लोक भेजते हैं। पृथ्वी पर कायस्थ उसका वंसज होता है इसी कारण इस दिन समाज के सभी लोग पढाई लिखाई को विराम रखते है तथा भक्तिभाव से अपने इष्ट देव की पूजा करते हैं।

मौके पर ब्रजेन्द्र लाल दास, दिवाकर लाल लाभ, भीमशंकर लाल दास, अरविंद लाल दास, राजेन्द्र लाल दास, बिनोद कुमार वर्मा, बबलू वर्मा, नरेश कुमार वर्मा, पप्पू वर्मा, अमित वर्मा, सत्यम वर्मा, आनंद वर्मा सहित सभी कायस्थ समाज के लोग मौजूद रहे।

वहीं जोरगामा वार्ड चार कायस्थ टोला में  चित्रगुप्त महाराज के पूजा आराधना का आयोजन किया गया। कायस्थ युवाओं ने प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना किया। शनिवार को प्रातः ग्यारह बजे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना आरम्भ हुआ। इस मौके पर सैकड़ो चित्रांश बंधुओ ने कलम दवात की पूजा की जोरगामा युवा चित्रगुप्त पूजा समिति के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने बताया की इस वर्ष यक्ष के कायस्थ समाज द्वारा अपने आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त के पूजा का आयोजन करवाया गया।

मौके पर आलोक वर्मा, बिट्टू, निखिल वर्मा, सूरज, गोलू, रोशन, प्रवेश वर्मा, राकेश, रोहित, छोटू आदि सभी कायस्थ युवा सक्रिय रहे।

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

Spread the news