पीडीएस दुकान दूर होने होने पर लोगों ने जताया रोष, एसडीओ को सौंपा आवेदन

Photo : www.therepublicantimes.coPhoto : www.therepublicantimes.co
Spread the news

मधेपुरा/बिहार : जिला के पुरैनी प्रखंड मुख्यालय के पुरैनी पंचायत के वार्ड संख्या एक और नौ के दर्जनों उपभोक्ताओं ने जनवितरण प्रणाली दुकान दूर कर दिए जाने का विरोध जताया है। इसे लेकर उपभोक्ता ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर एसडीओ को आवेदन दिया है। जिसमें अधिकारी से नजदीक के डीलर आरजू आलम के पास टेग करने का आग्रह किया है। वहीं वर्तमान में टेग डीलर किरण देवी पर अनाज विवरण में गड़बड़ी का भी आरोप लगाया है। लोगों ने इसकी शिकायत अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर किया है। डीलर के रवैये से क्षुब्ध लोगों ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में दर्जनों उपभोक्ताओं ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को दिए। अधिकारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

advertisement

उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीलर किरण देवी का लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं रहता है। वहीं वर्तमान में टेग किए गए डीलर का दुकान करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। इससे पहले उन लोगों को श्रीकांत सहनी के पास से राशन किराशन मिला करता है। कुछ माह पूर्व डीलर श्रीकांत सहनी का निधन हो गया। निधन के बाद आपूर्ति पदाधिकारी ने वार्ड एक और नौ के उपभोक्ताओं को किरण देवी के पास टेग कर दिया। जिससे लोगों की परेशानी बढ गई। लोगों का कहना है कि किरण देवी का दुकान दूर है। जहां आने जाने में परेशानी होती है। यदि उन लोगों को नजदीक के डीलर आरजू के यहां टेग कर दिया जाता है तो खाधान्न उठाव में आशानी होगी। इतना ही नहीं लोगों कि शिकायत है कि वर्तमान में टेग किए गए डीलर किरण देवी पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद भी अनाज नहीं देती हैं। अनाज की मांग करने पर डीलर गाली ग्लोज और मारपीट पर उतारू हो जाती हैं। इतना ही नहीं जिन उपभोक्ताओं को राशन मिलता है। उन्हें आवंटन से कम अनाज दिया जाता है। कहने पर डीलर और उसके स्वजन अभद्रता पर उतारू हो जाती हैं। ऐसे में लोगों ने उक्त डीलर पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं लोगों ने अधिकारी से आग्रह किया है कि उनका आवंटन बगल के डीलर आरजू के पास कर दिया जाए। लोगो ने बगल के डीलर आरजू को अच्छे स्वभाव का बताया है।

शिकायत करने वालों में राधा देवी, पातो देवी, ललिता देवी, सोनी देवी, सोनाली कुमारी,मनोज सिंह, अशोक सिंह, लक्ष्मण सिंह, श्यामदेव मेहता, मोहन मेहता, पूजा देवी, प्रियंका देवी, चुन्नी देवी, जयकांत सिंह, किरण देवी, देवकी देवी, राजेश सहनी, गुड्डू सहनी, रूबी देवी, फुलो देवी, निर्मल सहनी, छोटू कुमार आदि शामिल हैं।

कौनैन बशीर
वरीय उप संपादक

Spread the news