राजकुमार यादव को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पूर्वांचल इकाई का प्रदेश महासचिव बनाया गया

Photo : www.therepublicantimes.coPhoto : www.therepublicantimes.co
Spread the news

गोरखपुर/उत्तर प्रदेश (प्रेस विज्ञप्ति) : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का सम्मान समारोह राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय गाज़ी रौजा तिराहा, डाॅ. अजीज अहमद रोड़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश पर  सम्पन्न हुआ । सम्मान समारोह में नव नियुक्त इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव वरिष्ठ पत्रकार गिरिराज सिंह, पूर्वांचल के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह एवं शकुन टाइम्स राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक के प्रबंध सम्पादक राजकुमार यादव के इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ज्वाइन करने पर का पत्रकार साथियों, सदस्यों एंव पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मान एवं अभिनन्दन किया तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाई।

सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी एवं संचालन राष्ट्रीय महासचिव इरफानुल्लाह खान ने किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों के मान – सम्मान से कभी समझौता नहीं करेंगी। एसोसिएशन में निष्ठावान पत्रकारों का हमेशा मान – सम्मान किया जाता है। उर्जावान पत्रकारों का सम्मान करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन गर्व महसूस कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल सुरेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित सभी पत्रकार साथियों से विचार विमर्श के बाद वाराणसी निवासी शकुन टाइम्स हिन्दी दैनिक के प्रबंध सम्पादक राजकुमार यादव को पूर्वांचल इकाई का प्रदेश महासचिव बनाया।

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी, राष्ट्रीय महासचिव इरफानुल्लाह खान व गिरिराज सिंह, पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गिरी, प्रदेश महासचिव राजकुमार यादव, शकुन टाइम्स के प्रदेश प्रभारी समरेन्द्र विक्रम सिंह (गाजीपुर), अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राकेश मिश्रा, अमर उजाला के पत्रकार सतेन्द्र यादव, रफी अहमद अंसारी, नवेद आलम, मोहम्मद आजम, ख्वाज़ा जियाउद्दीन, मोहम्मद सलीम, डा. अतीक अहमद, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, डाॅ. शकील अहमद, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आजाद, सुनील उपाध्याय, संजय यादव, श्रवण कुमार गुप्ता, सतीश चन्द, अच्छे लाल अरोड़ा आदि पत्रकार गण उपस्थित रहें।


Spread the news