विनोद कुमार वर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की अपूर्णनीय क्षति

Photo : www.therepublicantimes.co
Spread the news

लखीसराय/बिहार : लखीसराय शाखा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन लखीसराय के सम्मानित सदस्य व दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ विनोद कुमार वर्मा की कोरोना से निधन,लखीसराय शाखा में 4 मई को शोकसभा का आयोजन किया जाएगा।

संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सम्राट ने बताया कि विनोद कुमार वर्मा शान्ति स्नेह और सद्भाव के उत्प्रेरक थे। आज वो हमलोगों के बीच नहीं रहे।  उनके निधन पर हम मर्माहत है।

अविश्वसनीय  लग रहा है।  लेकिन उनके नहीं रहने पर  निःशब्द हूं।  काफी लंबे समय तक हम एक दुसरे के साथ बिताए थे। टीवी चैनलों एवं प्रिंट मीडिया में साथ साथ काम भी किया। मैने उन्हें दुसरे संस्थान से बुलाकर दैनिक भास्कर मे जिला कार्यालय प्रमुख बनवाया था। काफी समय तक साथ रहकर काम किया। वो पल कभी भुलाया नहीं जा सकता है। जब मै भास्कर छोड़ने लगा तो उसने कहा क्यों छोड़ रहे हो। तुम्हें दैनिक भास्कर छोड़ने नहीं दुंगा। बहुत रोका। परन्तु मेरी स्वास्थ्य ठीक नहीं था। मैने छोड़ दिया। जब मेरी तबियत खराब हो गई तो वो मेरे घर पर घंटों मेरा हौसला अफजाई करता था। काफी दिनों का साथ एक पल में छूट जायेगा। अब तो  बैचेनी सा लगता है।  भगवान पर भी भरोसा नहीं होता।फिर भी  अपने सानिध्य रहने वाले मित्र के उसी ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ। हे भगवान अपने श्री चरणों में मेरे  अजीज मित्र को स्थान देना।परिवार को सहनशक्ति देना।

वहीं संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


Spread the news