पायल यादव इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन वोमेन विंग की गुजरात प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत की गयी

Spread the news

गांधी नगर/गुजरात : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की निर्देश एवं गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश भाई वाघेला की सहमति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने मेहसाणा निवासी श्रीमती पायल यादव जिला संवाददाता मंतव्य न्यूज चैनल को प्रदेश अध्यक्ष (वोमेन विंग) गुजरात मनोनीत की गयी और आशा व्यक्त की है कि श्रीमती पायल यादव इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के नियम और उद्देश्यों का पालन करते हुए गांव से लेकर शहर के पत्रकारों को एसोसिएशन से जोड़ कर मजबूत करेंगी। पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सतत् संघर्षशील रहेंगी। एक महीने के अंदर सभी ब्लाक, तहसील, जिला, मंडल और प्रदेश कमेटी का गठन कर लिस्ट राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को प्रेषित करेंगे।

श्रीमती पायल यादव को गुजरात का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन वोमेन विंग की राष्ट्रीय सचिव प्रिती द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव लक्ष्मी शर्मा एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष उड़ीसा बलजीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र फिरदौस तकी मुकद्दम, प्रदेश अध्यक्ष तेलंगाना मोही फातिमा, प्रदेश अध्यक्ष जम्मू-कश्मीर सबीन इकबाल मीर, प्रदेश अध्यक्ष झारखंड सुनीता सिंह, प्रदेश अध्यक्ष आसाम लक्ष्मी देवी, प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल ललिता कुमारी, प्रदेश अध्यक्ष आन्ध्रप्रदेश जी. वेंकटा लक्ष्मी, प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल ऊषा श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया।


Spread the news