मधेपुरा : मुरलीगंज में 30 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाने क्षेत्र के रजनी पंचायत में बुधवार की सुबह करीब 7 बजे एक 30 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि एक हीं बाइक पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। साथ चल रहे युवक के द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है।

मृतक युवक की पहचान गंगापुर पंचायत के हनुमानपट्टी के कुष्ण कुमार मंडल के रूप में हुआ है। हत्या की घटना के बाद से पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी और विभिन्न बिन्दुओं पर छानबीन करने जुट गई है। मृतक के बारे में चर्चाएं आम है कि कई बार हथियार लहराते और फायरिंग करने का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हुआ है। जिससे यह प्रतीत होता है कि मृतक अपराधिक प्रवृत्ति का रहा है। इतना हीं एक समय था जब कुष्णा फानुस के नाम से चर्चा में रहा। रूपय दुगुना करने के नाम पर कई लोगों से लाखों रूपये लिए थे। रूपया वापस नहीं होने के बाद से लोग जान के दुश्मन बने थे। यह कहा जाता है कि पांच दिन पूर्व जेल से रिहा हुआ था और बुधवार की सुबह उनकी हत्या हो जाती है।

बता दें कि यूट्यूब पर मंडल महाराज के नाम से एक विडियो है, जिसमें वे हथियार लहराते हुए गाली दे रहा है। हलांकि पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारण ढूंढने, और हत्यारे की गिरफ्तारी और विभिन्न बिन्दुओं पर छानबीन शुरू कर दिया है। अब पुलिसिया जांच के बाद हीं कारण स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Spread the news