मधेपुरा : दिवंगत केंद्रीय मंत्री को दी श्रद्धांजलि

Spread the news

आरिफ आलम
वरीय संवाददाता,
चौसा, मधेपुरा

चौसा/मधेपुरा/बिहार : लोजपा कार्यालय में प्रखंड लोजपा अध्यक्ष मनोहर हुसैन की अध्यक्षता में स्वर्ग रामविलास पासवान के शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें 2 मिनट का मौन धारण कर उनके चलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  इस शोकसभा में पर लोजपा के भावी उम्मीदवार चंदन सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष डॉक्टर अंबिका प्रसाद, जदयू कार्यकर्ता, लौआलगान पश्चिमी के वर्तमान मुखिया संतोष कुमार शाह समेत लोजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

शोकसभा को संबोधित करते हुए युवा लोजपा के प्रदेश महासचिव चन्दन सिंह ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से पार्टी सहित पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रखंड अध्यक्ष मो मनोवर हुसैन ने कहा कि स्व पासवान भारत रत्न की उपाधि मिलनी चाहिए,  वही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक विजय पासवान ने कहा कि स्व पासवान भारत के दूजे अम्बेडकर थे।

     मौके पर मत्स्यजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, मुखिया संतोष साह, पवन पासवान, सुगन पासवान, विनोद पाटिल, जीवन शर्मा, शोभाकांत पासवान, मो रिजवान आलम, सदानंद सिंह, आशुतोष कुमार, चंद्र किशोर पासवान, घनश्याम शर्मा, विजय शर्मा, वीरेंद्र पासवान, दिनेश पासवान, विपिन पासवान, जीवन शर्मा, आदि ने भी स्व0 पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वहीं दूसरी तरफ अम्बेडकर विचार मंच चौसा के बैनर तले विचार मंच के अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान की अध्यक्षता में भी दिवंगत केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान का शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

शोकसभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सुबोध कुमार पासवान ने कहा कि रामविलास पासवान के निधन से पूरा देश  शोकाकुल है। उन्होनें कहा कि एक गरीब परिवार में पैदा हुए रामविलास पासवान ने पांच दशक तक राजनीति में रहकर देश को अपना योगदान दिया, जिसे भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने स्व पासवान को भारत रत्न सम्मान देने एवं चौसा में राम विलास पासवान की स्मृति में एक मुहल्ले का नामकरण करने की मांग की। शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता अरविंद कुमार आनंद ने कहा कि स्व पासवान विकासशील पुरुष थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी। उन्होंने कहा कि रामविलास का कुर्सेला-रुपौली, बिहारीगंज-सिमरी बख्तियारपुर रेल मार्ग से जोड़ने का सपना अधूरा रह गया।

    मौके पर  मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार पटवे,पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज राणा, संयुक्त सचिव मनोज पासवान, कार्यालय प्रभारी मृत्युंजय कुमार, कोषाध्यक्ष राजकिशोर पासवान, पत्रकार विपिन बिहारी, साहित्यकार संजय कुमार सुमन, सरपंच प्रतिनिधि मृत्युंजय कुमार, शिक्षक मदन किशोर शर्मा, जय प्रकाश मंडल, श्याम सुंदर पासवान आदि ने भी स्व पासवान को नमन करते हुए उनके तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


Spread the news