मधेपुरा : नदी में नहाने के दौरान डूबने से तीन की मौत, एक का मिला शव, दो लापता

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : प्रखंड के अंतर्गत पोखराम परमानंदपुर पंचायत के वार्ड 11 होकर गुजरने वाली मरिया धार में सोमवार को करीब चार बजे नहाने के दौरान डूबने से एक किशोर और दो किशोरी की मौत हो गई।

बताया गया कि घास काटने के बाद मरिया धार में तीन चार बच्चे नहाने लगे। इसी बीच एक बच्ची डूबने लगी। एक दूसरे को बचाने के दौरान तीनों अधिक पानी में चले गए। जिससे दो लड़की और एक लड़का की डूबने से मौत होने की बात कही गई है। हलांकि विनोद कुमार 18 वर्ष का शव बरामद हुआ है। लेकिन दोनों लड़की का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय गौतखोर के द्वारा नदी में खोजबीन की जा रही है। नदी में डूबने से मौत होने वाले पांचू मलिक के पुत्र विनोद कुमार का शव मिला है। जबकि जगदीश ऋषिदेव की14 वर्षीय पुत्री अंशु  कुमारी और गोनर राम की पुत्री सुजन कुमारी के शव खोजबीन किया जा रहा है। नदी के पास लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम तक स्थानीय लोगों के द्वारा नदी में खोजबीन जारी था। पंचायत के जनप्रतिनिधि सहित आमलोग पीड़ित परिवारों को धैर्य बंधाने में लगे हुए हैं। 

मौके पर सीओ मुकेश कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी एएसआई राकेश कुमार और श्यामदेव ठाकुर मौजूद थे। सीओ ने बताया कि दो बच्ची का शव नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ टीम की मांग की गई है। स्थानीय लोगों द्वारा काफी खोजबीन किया गया है। लेकिन देर शाम तक दोनों बच्ची की शव नहीं मिल पाया है।

उधर मृतक के घर मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। गाँव का माहौल गमगीन बना हुआ है। एक साथ तीन बच्चे की मौत होने से आस पास के क्षेत्रों में सनसनी व्याप्त है।


Spread the news