मधेपुरा : मुरलीगंज में आग लगने से लाखो की सम्पति जलकर राख  

Spread the news

मिथिलेश कुमार
संवाददाता
मुरलीगंज, मधेपुरा

मुरलीगंज/मधेपुरा/बिहार : मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के गोढयारी  वार्ड 8 में सोमवार की मध्य रात्री अचानक आग लगने से चार घर सहित लाखों की सम्पति जलकर राख हो गयी।

जानकारी अनुसार आगजनी की यह घटना बलुआहा नदी के पश्चिम साइड स्थित रामपुर पंचायत के वार्ड 8 निवासी रघु मुखिया, शंभू मुखिया एवं रवेन मुखिया के घर हुई। पीड़ित रघु मुखिया ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि लगभग 12 बजे अचानक आग लग गई। आग की लौ इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दो घर, 10 पशु (बकरी) व लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। वहीं शम्भु मुखिया के दो फुस के घर व रवेन मुखिया के 1 घर जल गया।

 हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। इस बीच थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने कहा कि सूचना मिली है, आवेदन नहीं मिला है। पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।


Spread the news