दरभंगा : मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की समीक्षा बैठक, कामगारों की गहन स्क्रीनिंग कराने का दिया निर्देश

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश व्यापी लॉक डाउन के चलते देश के विभिन्न हिस्सों से वापस अपने घर को लौटे राज्य के कामगारों को तुरंत रोजगार प्रदान करने का निदेश दिया है।

उन्होने कहा है कि लॉक डाउन में काम धंधा बंद हो जाने के चलते विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गाँव, घर को लौट आये हैं । इन लोगो को तुरंत रोजगार प्रदान की जानी चाहिए ताकि वे अपने परिवार का भरण पोषण ठीक से कर सकें। उन्होंने कहा है कि इनमें से काफी कुशल एवं अर्ध कुशल श्रेणी के श्रमिक/कामगार भी शामिल हैं। इन लोगो को इनके हुनर के हिसाब  से रोजगार के अवसर प्रदान की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री कहा है कि राज्य के बाहर से खासकर रेड जोन (सिटी) से आये हुए व्यक्तियों की गहन स्क्रीनिंग की जाये। साथ ही जिन लोगो को होम क्वारंटाइन में भेजा गया है उन लोगो को भी पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर गहन स्क्रीनिंग की जाये। इसमें से सिम्पटोमेटिक व्यक्तियों को अलग कर तुरंत जाँच कराई जानी चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय एवं प्रखंड मुख्यालयों में प्रर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित हो। उन्होने कहा है कि कोरोना संक्रमित मरीजों  की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है इसलिए आम लोगो को जागरूक करने हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार कराई जाये।

समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी दरभंगा डॉ0 त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया कि दरभंगा जिला में अब तक कुल 87 व्यक्ति कोरोना पॉज़िटिव पाए गये हैं, इनमें से 48 कोरोना पॉज़िटिव मरीज स्वस्थ्य होकर घर चले गये हैं। उन्होंने बताया कि जिला एवं प्रखंड मुख्यालयों में लगभग 700 बेड क्षमता का आइसोलेशन वार्ड तैयार हालत में रखा गया है। कोरोना महामारी पर नियंत्रण हेतु जिला में युद्ध स्तर पर सभी निरोधात्मक कार्य किये जा रहे हैं।

बताया कि बाहर से आये हुए सभी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कराई जा रही है। उन्हें स्थानीय स्तर पर ही जल्द से जल्द रोजगार प्रदान कर दी जायेगी। इस समीक्षा बैठक में 31 मई 2020 के बाद आर्थिक एवं व्यवसायिक गतिविधियों, शिक्षण संस्थानों आदि के संबध में भी विस्तार से चर्चा किया गया।

इस वीडियो कॉनफेरेन्स में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल मयंक बरवड़े, आइजी अजिताभ कुमार, सिटी एस.पी. योगेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो, प्रशिक्षु सहायक समाहर्त्ता विनोद दुहन, प्रशिक्षु आईएएस प्रियंका रानी, सिविल सर्जन, डीपीआरओ, आपदा प्रभारी आदि उपस्थित थे।


Spread the news