दरभंगा : एक प्रधानाध्यापक की ड्यूटी के दौरान हुई मौत, जिलाधिकारी ने प्रकट की शोक संवेदना

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु)
उप संपादक

दरभंगा/बिहार : आज एक शिक्षक की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। प्राप्त सूचना के अनुसार मध्य विद्यालय कमतौल के प्रधानाध्यापक राम प्रमोद झा की मृत्यु हो गई है। वे क्वारंटाइन केन्द्र के प्रभारी के रूप में प्रतिनियुक्त थे।

जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा श्री झा के असामयिक मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त किया गया है। उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी दरभंगा को मृतक के परिवार से मिलकर जिला प्रशासन की तरफ से शोक संवेदना व्यक्त करने का निदेश दिया है। उन्होंने कहा है कि श्री झा के सेवाकाल में ड्यूटी पर रहते हुए मृत्यु हो जाने पर सरकारी नियमानुसार देय सभी लाभ शीघ्र उपलब्ध कराई जायेगी। उन्हें डबल ग्रच्युइटी का लाभ प्राप्त होगा।

 जिला शिक्षा पदाधिकारी को स्व. झा के परिवार के किसी एक व्यक्ति को अनुकंपा पर सरकारी नौकरी दिलाने एवं सेवांत लाभ की राशि का भुगतान की कार्रवाई तेज़ी से पूरा करने का निर्देश दिया गया।


Spread the news