नालंदा : ब्लड ग्रुप के सदस्यों ने लॉक डाउन में जनता की सेवा के लिए बढ़ाया हाथ

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार : जिला मुख्यालय बिहार शरीफ़ में नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यो ने इस पुरे लॉक डाउन मे कई चीज़ो से लोगो की कुछ न कुछ मदद करते आये है। चाहे वो ब्लड डोनेशन की बात हो या जरुरत मन्दो के लिए फ़ूड किट हो या फिर नोबेल करोना वायरस COVID -19 से बचओ के लिए मास्क, सनिटीज़र या ग्लव्स इत्यादि।

 इस समय का जो लॉक डाउन गुज़र रहा है उसमे माहे रमजान का महीने भी शामिल है। ऐसे मे कुछ लोग तो है जिनके पास जरूरत का सामान है वो तो रोज़ा रख रहे है पर कुछ लोग ऐसे भी है जिनके पास इस माहे रमजान मे रोज़ा रखने या रोज़ा खोलने के लिए फ़ूड या उस तरह की फ़ूड किट का दूसरे दिन वित्तरण किया है। बस इन सब चीज़ो का ख़याल रखते हुए नालंदा ब्लड ग्रुप इस माहे रमजान में उन जरुरत मन्दो की सहायता करने के लिए आगे आई है और बाटने के लिए इफ्तार किट की तैयारी शुरू कर दी है और बता दे की तैयार हुए किट को लोगो मे बाटने का काम भी नालंदा ब्लड ग्रुप के सदस्यों  द्वारा आरंभ कर दिया गया है।

इस अवसर पर सचालाक कामरान अशराफ़ी,  रामशा नाज़ शन्सी फ़िरदोस, अकीब हसन, प्रिस मलिक, शरिब नसिम, नौशद हैदर, शरिक मलिक एवम ग्रूप के सरे सदस्य थे। सभी ने लॉक डाउन  का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग यानी समाजी दूरी को अपनाते हुए तैयार हुए किट बाटने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों को जनता के द्वारा आभार प्रकट भी की जा रही है। लॉक डॉन के इस संकट की घड़ी में फ्रेंडली ग्रुप के संचालक कमरान अशर्फी के नेतृत्व में सारे कार्यों को सफलतापूर्वक किया जा रहा है, जिसमें सभी फ्रेंडली ग्रुप के सदस्यों का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है।


Spread the news