नालंदा : डीडीसी ने जिले के विभिन्न प्रखंडों के क्वॉरेंटाइन केंद्र का किया निरीक्षण

Spread the news

मुर्शीद आलम
नालंदा ब्यूरो
बिहार

नालंदा/बिहार : जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह के निदेशानुसार उप विकास आयुक्त राकेश कुमार ने बेन, परवलपुर, इस्लामपुर एवं एकंगर सराय प्रखंडों के क्वॉरेंटाइन केंद्र का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय बेन क्वॉरेंटाइन केंद्र में 39 लोग, पंचायत सरकार भवन बेन में 23 लोग, मध्य विद्यालय परवलपुर में 43 लोग, नेताजी सुभाष उच्च विद्यालय इस्लामपुर में 35 लोग, एएनएम स्कूल इस्लामपुर में 54 लोग तथा श्री सुकदेव एकेडमी एकंगर सराय में 94 लोग हैं।

उप विकास आयुक्त ने सभी केंद्रों पर क्वॉरेंटाइन में रह रहे लोगों से उनका हालचाल पूछा। केंद्र पर भोजन की व्यवस्था, शौचालय बाथरूम की व्यवस्था, डिग्निटी किट आदि की उपलब्धता के बारे में उन्होंने लोगों से बातचीत कर जानकारी ली। कुछ केंद्रों पर अस्थाई रूप से बनाए गए शौचालयों की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। सभी लोगों को प्रतिदिन सुबह एवं शाम में चाय, प्रतिदिन एक बार दूध आदि की उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। बच्चों के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रतिदिन दूध के साथ ही साथ खिलौना भी उपलब्ध कराया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया। सभी केंद्रों पर लोगों ने भोजन को संतोष जाहिर किया गया। क्वॉरेंटाइन केन्द्र में रह रही महिलाओं के लिए आवश्यकतानुसार साड़ी एवं पुरुषों के लिए धोती, लूंगी आदि की भी व्यवस्था की गई है।

 उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को प्रतिदिन लोगों से मिलते जुलते रहने एवं बातचीत करते रहने का निदेश दिया। नाश्ता एवं भोजन समय से उपलब्ध कराते रहने को कहा गया।जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आज विभिन्न प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों ने भी संबंधित प्रखंडों में जाकर क्वॉरेंटाइन सेंटर की व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा तमाम व्यवस्था को और भी दुरुस्त बनाने के लिए कार्रवाई की। जिले के सभी प्रखंड स्थित क्वॉरेंटाइन केंद्र पर जाकर गहन जांच की और सभी रहने सहने खाने-पीने और पहनने तथा बच्चों के आवश्यकता अनुसार चीजों को दुरुस्त पाया।


Spread the news