दरभंगा : एक और डीलर पर गिरा गाज, अनुज्ञप्ति की गई रद्द

Spread the news

ज़ाहिद अनवर (राजु) / दरभंगा

दरभंगा/बिहार : जहाँ एक ओर कोरोना जैसी महामारी विकराल रूप धारण किए हुआ है वही दूसरी ओर डीलरों पर गाज गिरना जारी है। आज जिलाधिकारी के निर्देश पर सदर एसडीओ द्वारा सिंहवाड़ा के अरई बिरदीपुर के पी.डी.एस. डीलर विनोद पासवान की अनुग्यप्ति रद्द कर दी गयी है।

उक्त पी.डी.एस. डीलर द्वारा पी.एच.एच. एवं अंत्यादेय योजना के लाभार्थियों के बीच माह अप्रैल का नियमित समूल्य खाद्यान्न एवं एक माह का अतिरिक्त मुफ्त खाद्यान्न के वितरण में निर्धारित मात्रा से कम वजन देने पर कार्रवाई की गयी हैं। इस डीलर द्वारा निर्धारित से कम मात्रा में राशन का वितरण किया जा रहा था। जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी सिंहवाड़ा से इसकी जांच कराई गई थी। जाँच में आरोप सही पाया गया।

जिलाधिकारी द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी सदर को उक्त डीलर की अनुज्ञप्ति तत्काल रद्द करने का निदेश दिया गया।


Spread the news